फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जीबी पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर में विद्यार्थियों को म्यूचुअल फंड पर दी जानकारी

जीबी पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर के भूगोल विभाग की ओर से एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र के अंतर्गत भूगोल के प्रो. डॉ. जितेंद्र साहनी ने एमकॉम विभाग की छात्राओं स्वीटी ठाकुर और अंजलि कुमारी को आमंत्रित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को म्यूचुअल फंड का पाठ पढ़ाया। दोनों छात्राओं ने भूगोल विभाग के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं के लिए म्यूचुअल फंड विषय पर एक प्रभावशाली और ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी। डॉ. जितेंद्र साहनी ने कहा कि प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने म्यूचुअल फंड की मूल अवधारणा, उनके प्रकार, कार्यप्रणाली, जोखिम स्तर, लाभ, निवेश की प्रक्रिया और वित्तीय साक्षरता के महत्व को सरल, स्पष्ट रूप में समझाया। उन्होंने कहा कि उचित वित्तीय योजना और समझदारी से किया गया निवेश युवा पीढ़ी के भविष्य को मजबूत बना सकता है। सत्र के अंत में उनसे कुछ प्रश्न पूछे गए, जिनका उन्होंने संक्षिप्त और स्पष्ट रूप से उत्तर दिया। यह सत्र सभी के लिए उपयोगी रहा और इससे वित्तीय जागरूकता में वृद्धि हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें