फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रिकांगपिओ बस अड्डे में स्वास्थ्य विभाग ने निशुल्क नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन

प्रदेश भर में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। जिसके तहत रिकांगपिओ बस अड्डा में भी स्वास्थ्य विभाग ने निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इस दौरान उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने सड़क सुरक्षा पर लोगों को जानकारी दी। इस नेत्र जांच शिविर में चालक परिचालकों ने बढ़चढ़ कर अपना नेत्र जांच करवाया। इस निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 44 बस चालक, परिचालक सहित ट्रक चालकों के नेत्र जांच की गई। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कविराज नेगी ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत स्वास्थ्य विभाग ने निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें 44 लोगों के नेत्र जांच की गई। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामपुर जसपाल सिंह नेगी ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें