फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी बोले- किन्नौर में इस साल पंजीकृत हुए 1,100 नए मतदाता

आगामी चुनावों में सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। चुनाव में रिकॉर्ड मतों का प्रयोग कर देश को प्रगति की ओर जाएं। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने यह बात प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर जिले की तैयारियों और मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उपायुक्त ने कहा कि इस बार 90 प्रतिशत से अधिक मतदान का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। कहा कि हमारा ध्यान उन सभी लोगों पर है, जिनका वोट अभी तक नहीं बन पाया है। प्रशासन ने एक व्यापक अभियान शुरू किया है, ताकि ऐसे नागरिक अधिकतम संख्या में चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लें और अपना वोट सुनिश्चित करें। कहा कि जिले में इस वर्ष करीब 1,100 नए मतदाता हैं। शर्मा ने कहा कि युवाओं का एक वोट देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और उन्हें देश को प्रगति की ओर ले जाने में अपना योगदान देने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उपायुक्त ने यह भी सुनिश्चित किया है कि जिले के दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उनके लिए मतदान केंद्र पर उचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि उन्हें आने-जाने में कोई दिक्कत न आए। शिकायतों के त्वरित निवारण के संबंध में डॉ. शर्मा ने बताया कि एप का उपयोग किया जाएगा। अगर कोई भी नागरिक चुनाव से संबंधित कोई शिकायत दर्ज करना चाहता है, तो वह इस ऐप पर कर सकता है, जिस पर प्रशासन 100 मिनट के अंदर जवाब देगा और आवश्यक कार्रवाई करेगा। महिलाओं के मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए भी उपायुक्त ने विशेष प्रयास करने की बात कही। उन्होंने माना कि महिलाओं का टर्नआउट भी बढ़ाने की जरूरत है। इसी क्रम में एक अनुकूल माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से इस बार महिलाओं के लिए पिंक बूथ की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वे बिना किसी संकोच के अधिकतम संख्या में आकर वोट कर सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें