फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur: कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन पूह का शुभारंभ, किन्नौर की संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

भारतीय सेना ने 19वीं 136 इंडिपेंडेंट इन्फेंट्री ग्रुप सिग्नल कंपनी के सहयोग से कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन पूह में रविवार को सूर्या कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट अनिंद्य सेनगुप्ता ने शुभारंभ किया। यह कम्युनिटी रेडियो स्टेशन दुर्गम क्षेत्र के लोगों को मौसम के साथ साथ कई प्रकार की अपडेट देने के साथ किन्नौर की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य करेगा। इस अलावा किन्नौर के लोकल आर्टिस्ट और किन्नौर के लोगों के सहयोग से इसे और आगे पहुंचा जाएगा। इस रेडियो स्टेशन के माध्यम से किन्नौरी गीत और किन्नौर की विभिन्न बोलियां सहित संस्कृति पर कार्य किया जाएगा। अनिंद्य सेनगुप्ता ने कहा कि यह रेडियो स्टेशन किन्नौर की जनता के लिए खोला गया है। ताकि किसी प्रकार की आपदा को लेकर जानकारी देने में मदद साबित होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें