किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे। भाजपा नेता सूरत सिंह नेगी की अगुवाई में रामलीला मैदान से लेकर से पीएनबी तक रैली निकाली। रैली के बाद सूरत नेगी ने आरोप लगाया कि सरकार केवल घोषणाओं और दिखावे की राजनीति कर रही है, जबकि धरातल पर कोई ठोस कार्य नहीं हो रहा।