फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: ननखड़ी की मांगों को लेकर भाजपा ने निकाली रोष रैली, तहसीलदार के माध्यम से सरकार को भेजा ज्ञापन

विकास खंड कार्यालय ननखड़ी में स्टाफ की कमी की मार हजारों लोगों पर पड़ रही है। रिक्त पदों को लेकर भाजपा ने रोष रैली निकाली और तहसीलदार के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से शीघ्र समस्याएं दूर करने की मांग उठाई। वहीं चेताते हुए कहा कि यदि जल्द समस्याओं का निपटारा नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। गुरुवार को ननखड़ी में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर ननखड़ी में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। भाजपा नेता संदीपनी भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कहा कि विकास खंड कार्यालय ननखड़ी में बीते डेढ़ वर्ष से अधिक समय से स्टाफ का टोटा चल रहा है। फील्ड स्टाफ के 24 पद लंबे समय से रिक्त हैं। कार्यालय में नियमित स्टाफ तीन और आउटसोर्स कर्मचारी ही कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से उक्त समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने और जनहित में शीघ्र रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग उठाई है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ननखड़ी जिया लाल, महामंत्री राजेंद्र ठाकुर, पंचायत समिति उपाध्यक्ष शेर सिंह खूंद, खमाड़ी पंचायत प्रधान शरद वर्मा, प्रधान खोलीघाट अनीता कुमारी, उप प्रधान टेक राजटा, प्रधान कुंगल बाल्टी निशा कुमारी, प्रधान अड्डू पंचायत पिंकू खूंद, प्रधान ननखड़ी राजेश कुमार, उप प्रधान संतोष मेहता, लाल चंद, मोती लाल, रेणु खूंद, सुशील शर्मा, कृष्णा मेहता, मनोज ठाकुर और कैलाश गोस्वामी सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें