फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रामपुर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का किया आयोजन

Krishan Singh Updated Sat, 14 Mar 2026 02:36 PM IST

राजकीय महाविद्यालय रामपुर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को पाटबंगला मैदान में किया गया। कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। समारोह में कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजन के संयोजक डाॅ. विद्या बंधु नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मार्च पास के साथ हुआ। काॅलेज प्राचार्य डाॅ. पंकज बसोतिया ने कहा कि हर वर्ष महाविद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह से पहले वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। शिक्षा के साथ खेल कूद प्रतियोगिताएं भी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है। विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता में 1500 मीटर, 800 मीटर और 400 मीटर की दौड़ और लंबी कूद सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें