ननखड़ी तहसील के ग्राम पंचायत थाना ननखड़ी के ग्राम छलाण में घासनी में आग लगने के कारण रात के समय रिहायशी मकान आग की चपेट में आ गया। इस मकान मे 2 कमरे और 2 मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इसमें देवेंद्र ठाकुर पुत्र स्वर्गीय अर्जुन दास गांव गीरली ननखड़ी खाने-पीने का सामान बिस्तर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। मकान मालिक देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि मकान जलने की सूचना पुलिस थाना को भी दे दी गई है। उधर, नायब तहसीलदार ननखड़ी अनिल चौहान ने बताया कि आग से मकान जलने की सूचना प्राप्त हुई है और जल्द पटवारी को मौके पर भेज दिया जाएगा और नुकसान का आकलन किया जाएगा।