फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मंडी-पठानकोट एनएच पर धूल-मिट्टी का साम्राज्य, जनता बोली- समाधान नहीं हुआ तो रोजाना करेंगे चक्का जाम

Ankesh Dogra Updated Thu, 28 May 2026 02:21 PM IST

मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे के विस्तारीकरण को लेकर चल रहा निर्माण कार्य एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी का सबब बनकर रह गया है। हाईवे के निर्माण कार्य के कारण प्रभावित हो रहे लोगों के आरोप हैं कि यहां निर्माण कार्य में भारी लापरवाहियां बरती जा रही हैं। स्थानीय निवासी गोपाल और मनसा देवी ने बताया कि धूल और मिट्टी का इतना अधिक साम्राज्य हो गया है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना ही दुश्वार हो गया है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है। कंपनी की तरफ से पानी का कोई छिड़काव नहीं किया जा रहा है। लिंक रोड़ और रास्ते तोड़ दिए गए हैं जिन्हें बनाने की कोई जहमत नहीं उठाई जा रही है। पानी की स्कीमें तोड़ दी गई हैं। उन्हें भी ठीक नहीं किया जा रहा है। मुख्य सड़क की हालत ग्रामीण सड़क से भी बद्दतर हो गई है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में जुटी गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी को चेतावनी दी है कि अगर तीन दिनों के भीतर हालात नहीं सुधारे गए तो फिर रोजाना चक्का जाम किया जाएगा। वहीं, निर्माण कार्य के चलते हाईवे की दयनीय दशा के कारण लोगों का वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी दिग्विजय और एचआरटीसी के परिचालक रमेश कुमार ने बताया कि यहां से नीजि वाहन और बस ले जाना आसान बात नहीं है। सड़क की खराब हालत के कारण गाड़ियों के पुर्जे टूट रहे हैं जिस कारण उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं, गावर कंस्ट्रक्शन ने मीडिया में अपना कोई अधिकारिक बयान तो नहीं दिया लेकिन लेकिन इतना जरूर बताया कि ग्रामीणों की जो भी समस्याएं हैं उनका जल्द समाधान कर दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें