किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी शहर के साथ लगते बिंद्रावनी में शनिवार सुबह एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और यहां बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे के समय गाड़ी में लगभग 20 यात्री सवार थे। ये सभी पर्यटक थे, जो दिल्ली से मनाली जा रहे थे। चालक के अनुसार टनल से बाहर निकलते ही एक पत्थर से गाड़ी को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। गनीमत रही कि ट्रैवलर गाड़ी खंभे से टकराकर वहीं पर ही रुक गया। यदि दूसरी लेन की तरफ चली जाता तो अन्य वाहनों से टकराकर बड़ा हादसा हो सकता था। गाड़ी में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं और किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।