फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सरकाघाट में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Krishan Singh Updated Tue, 12 Aug 2025 04:47 PM IST

स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह इस बार मंडी जिला के सरकाघाट में मनाया जाएगा। समारोह में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शिकरत कर ध्वजारोहण करेंगे। यह सारा समारोह सरकाघाट स्कूल के प्रांगण में होगा, जहां इन दिनों मंडी जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियों का दौर जारी है। समारोह को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। परेड में शामिल होने वाली टुकड़ियां सरकाघाट में पहुंच चुकी हैं और परेड को लेकर रोजाना रिहर्सल की जा रही है। वहीं समारोह स्थल पर लोगों की सुविधाओं के लिए भी सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हालांकि इन दिनों जारी लगातार बारिश के कारण तैयारियों में थोड़ा खलल भी पड़ रहा है लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी दिन रात इन कार्यों को पूरा करने में जुटे हुए हैं। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि यह जिला और खासकर सरकाघाट क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि राज्य हमें राज्य स्तरीय समारोह की मेजबानी करने का मौका मिला है। यह आजादी का वह पर्व है जब हम उन स्वतंत्रता सेनानियों और रणबांकुरों के बलिदान और योगदान को याद करते हैं जिनकी कुर्बानियों से हमें आजादी मिली है। उन्होंने सरकाघाट क्षेत्र के आस पास के सभी लोगों से अपील की है कि वे इस भव्य समारोह में शामिल होकर इसकी गरिमा बढ़ाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें