हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर क्षेत्र की पिपली पंचायत के पोहल गांव निवासी 25 वर्षीय सैनिक विनय कुमार ने उपचार के दौरान रविवार को जालंधर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। उनकी पार्थिव देह सोमवार देर शाम घर पहुंचीं। मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ मंगलवार को उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दाैरान पूरा क्षेत्र विनय अमर रहे और भारत माता के नारों से गूंज उठा। परिजनों की चीख-पुकार के बीच जवान के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। फिलहाल उनके मौत के सही कारण साफ नहीं हो पाए हैं।