फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानन प्रोजेक्ट: जोगिंद्रनगर में 56 साल पुराने उप डाकघर में तालाबंदी पर भड़के उपभोक्ता

जोगिंद्रनगर में एशिया के पहले विद्युत परियोजना शानन प्रोजेक्ट में स्थित 56 साल पुराने उप डाकघर में अचानक तालाबंदी पर भड़के उपभोक्ताओं ने सड़क पर बैठकर पर बड़े धरने प्रदर्शन को लामबंद हो गए हैं। 1969 से निरंतर कार्यरत उप डाकघर में उपभोक्ताओं को बिना सूचना अचानक किसी दूसरी जगह ग्रामीण क्षेत्र में शिफ्ट करने पर सोमवार को फिर उपभोक्ताओं ने शानन प्रोजेक्ट के एसई को ज्ञापन सौंपकर डाकघर की इस कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। साथ ही डाक विभाग के इस निर्णय को वापिस न लेने पर प्रदर्शन के लिए भी सड़कों पर उतर आए हैं। कांग्रेस नेता राकेश धरवाल ओर जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया भी इस धरने प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। डाक उपभोक्ताओं में शामिल विनोद, हेम राज, मोहन सिंह, रीता देवी, हिमा देवी का आरोप है कि बिना सूचना डाकघर पर ताले लटका देने से उपभोक्ताओं को अब लघु बचत खाते, वरिष्ठ नागरिक की बचत योजनाएं, आवर्ती जमा और डाक विभाग के महत्वपूर्ण कार्यों के लिए परेशानी झेलनी पड़ेगी। वहीं डाकघर में जमा धनराशि पर भी संशय पैदा हो गया है। वरिष्ठ नागरिक भी उप डाकघर में अपनी पासबुक लेकर पहुंचे ओर उपभोक्ताओं के साथ बड़े स्तर पर प्रदर्शन में शामिल होकर डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष प्रदर्शन किया है। इधर, शानन प्रोजेक्ट के एस ई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित डाक विभाग से इस आशय की जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उपभोक्ताओं द्वारा पहले सौंपे गए ज्ञापन को भी डाक विभाग को भेजा गया है। जबकि शानन प्रोजेक्ट प्रबंधन भी इस मामले की गहन जानकारी जुटा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें