फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: आईटीआई पास युवाओं के लिए 200 नौकरियों का सुनहरा मौका, 29 जुलाई को सरकाघाट में होंगे इंटरव्यू

आईटीआई या डिप्लोमा कर चुके युवाओं के लिए रोजगार का बेहतरीन अवसर है। महिंद्रा एंड महिंद्रा स्वराज, मोहाली की ओर से मशीन ऑपरेटर, फिटर, ट्रैक्टर/डीजल मोटर मैकेनिक, पेंटर और टर्नर सहित विभिन्न ट्रेडों के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 29 जुलाई को उप-रोजगार कार्यालय सरकाघाट में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इंटरव्यू सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होंगे। इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा होना अनिवार्य है तथा वे 2023 से 2026 के बीच उत्तीर्ण होने चाहिए। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित फ्रेशर अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 17,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। वहीं अनुभवी अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और अनुभव के अनुसार वेतन मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति एसएएस नगर (मोहाली) में की जाएगी। साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आईटीआई के विस्तृत अंकपत्र, दस्तावेजों की एक-एक छायाप्रति, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाणपत्र तथा नवीनतम बायोडाटा साथ लाना होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष 01905-235508 या नियोक्ता के मोबाइल नंबर 74091-76699 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता (टीए) नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें