फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे बहाली का कार्य जारी, छोटे वाहनों के लिए खोलने की तैयारी

Krishan Singh Updated Fri, 01 Aug 2025 01:51 PM IST

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। शुक्रवार सुबह पंडोह डैम से आगे सड़क धंसने के बाद यह मार्ग बाधित हो गया था। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि भारी बारिश कार्य में बाधा बन रही है, लेकिन एनएचएआई और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और हाईवे को प्राथमिक रूप से छोटे वाहनों के लिए खोला जा रहा है। हाईवे के दोनों ओर भारी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। छोटे वाहनों को धीरे-धीरे निकालने का प्रयास हो रहा है। एहतियात के तौर पर वाहनों को पंडोह डेम से पहले और नेरचोक फोरलेन पर ही रोक दिया गया है और कुल्लू की तरफ के वाहनों को पनारसा फोरलेन पर रोका गया है। फिलहाल अभी कुछ वाहनों को वैकल्पिक मार्ग कटोला-बजाैरा होकर भी निकाला जा रहा है। सड़क धंसने की यह घटना उसी वैकल्पिक मार्ग पर हुई है, जिसे वर्ष 2023 में कैंची मोड़ के क्षतिग्रस्त होने के बाद अस्थायी रूप से उपयोग में लाया गया था। अब मार्ग फिर टूट चुका है, जिससे शिवाबदार गांव का संपर्क पूरी तरह कट गया है। साक्षी वर्मा ने यह भी कहा कि जब तक मौसम में सुधार नहीं होता और पहाड़ी की स्थिति स्थिर नहीं होती, तब तक बड़े वाहनों के लिए मार्ग बहाल करना संभव नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें