फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के कलखर में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल

Krishan Singh Updated Tue, 17 Jun 2025 10:08 AM IST

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कलखर क्षेत्र में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। हादसा सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास हुआ। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार यात्रियों की संख्या अधिक थी। बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद ली गई। कुछ गंभीर घायलों को मंडी अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें  भी मौके पर पहुंचीं और राहत कार्यों में जुटीं। हालांकि, भारी बारिश के चलते राहत एवं बचाव कार्यों में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और घायलों के उपचार के लिए चिकित्सा सुविधा को अलर्ट पर रखा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें