भारतीय जनता पार्टी मंडी जिला अध्यक्ष निहालचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 26 सितंबर 2025 प्रातः 8:00 बजे मंडी पोस्ट ऑफिस के साथ स्थित भाजपा जिला कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर मंडी जिला कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर करेंगे। उनके साथ विशेष रूप से भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिधार्थन भी उपस्थित रहेंगे। जिला अध्यक्ष निहालचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा का यह जिला कार्यालय कार्यकर्ताओं और जनता के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेगा और पार्टी के कार्यो को मजबूती प्रदान करेगा।