फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीष शर्मा बोले- सरकाघाट में मेडिकल विवि स्थापित करने की अधिसूचना की जाए जारी

नवाही वार्ड के जिला परिषद सदस्य मुनीष शर्मा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को एसडीएम सरकाघाट के माध्यम से मांगपत्र भेजा। इस मांगपत्र के माध्यम से उन्होंने मांग उठाई कि सरकाघाट क्षेत्र में अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी को स्थापित करने की अधिसूचना जल्दी जारी की जाए। मुनीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सरकाघाट में आयोजित राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंच से यह सौगात सरकाघाट क्षेत्र को दी थी। इस घोषणा से पूरे क्षेत्र के लोगों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र बड़े संस्थानों के अभाव के कारण विकास की दृष्टि से लगातार पिछड़ रहा है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खुलेंगे। कहा कि बल्ह के विधायक क्षेत्रवादी सोच से ग्रसित हैं और राजनीतिक फायदे के लिए सरकाघाट का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें