फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: मैराथन के साथ इस बार शिवरात्रि महोत्सव में होगा 14 खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय महोत्सव 2026 के दौरान आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए खेल समिति ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार इस महोत्सव के दौरान मैराथन सहित 14 खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। शिवरात्रि महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली इन सभी खेलों की थीम चिट्टे जैसे नशे के खिलाफ रहेगी। यह जानकारी एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने खेल समिति बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए दी। खेल समिति की यह बैठक पुलिस लाइन मंडी में संपन्न हुई, जिसमें खेल उप समितियों का भी गठन किया गया। एसपी मंडी ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर के एक दर्जन से अधिक इवेंट कराए जाएंगें। जिसमें क्रिकेट, कुश्ती, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, मैराथन, रस्सा कस्सी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, साइकिलिंग, शूटिंग, रंगोली सहित अन्य प्रतियोगिताएं भी कराई जाएगी। इन खेलों से संबंधित उप समितियों का गठन करने के उपरांत उन्हें जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। आने वाले समय में यह उप समितियां अपने स्तर पर बैठक तक खेलों की तिथियों निर्धारित करेंगी। जिसके बाद जल्द ही शिवरात्रि महोत्सव में आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि इस बार छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 16 से 22 फरवरी तक मनाया जाएगा। इस महोत्सव के दौरान खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है। जिन्हे आयोजित करवाने की जिम्मेदारी मंडी पुलिस के कंधो पर होती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें