फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: पनारसा स्कूल में पर्यावरणीय चुनौतियों पर संगोष्ठी, छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने लिया हिस्सा

Krishan Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 03:53 PM IST

बढ़ता तापमान और अनियमित बारिश हिमाचल में खेती और बागवानी के लिए नई चुनौती बन रहे हैं। इसका असर फसल चक्र और पारंपरिक फसलों पर पड़ सकता है। वहीं युवाओं में नशे और गलत संगति की बढ़ती प्रवृत्ति भी चिंता का विषय है। ऐसे में युवाओं को वैज्ञानिक सोच के साथ पर्यावरण और सामाजिक चुनौतियों से जोड़ने की जरूरत है। यह बात बुधवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनारसा में आयोजित कार्यशाला एवं संगोष्ठी में कही गई। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति और तकनीकी विकास समिति की ओर से पर्यावरणीय चुनौतियों के संदर्भ में वैज्ञानिक चेतना विषय पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों समेत करीब 80 लोगों ने भाग लिया। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के जिला अध्यक्ष नवल किशोर शर्मा ने बताया कि समिति वर्ष 1992 से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला-पुरुष समानता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक सरोकारों पर काम कर रही है। समिति की ओर से पॉलीथिन हटाओ, बेटी बचाओ, खेती बचाओ और युवा बचाओ अभियान भी चलाए जा रहे हैं। सचिव गजेंद्र शर्मा ने कहा कि भारत के विकास में युवाओं की भूमिका निर्णायक है। दिशा के अभाव, नशे और गलत संगति से युवा अपनी क्षमता खो सकते हैं। उन्होंने युवाओं से हर तरह के नशे से दूर रहने की अपील की। विद्यालय की प्रभारी रजनी शर्मा और प्रवक्ता दुर्गा सिंह ठाकुर ने भी वैज्ञानिक चेतना के प्रसार में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका पर विचार रखे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें