फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: ऐतिहासिक शानन पोस्ट ऑफिस बंद करने के फरमान पर भड़के लोग, डाक विभाग के बहिष्कार की दी चेतावनी

अंकेश डोगरा Updated Wed, 18 Feb 2026 04:55 PM IST

जोगिंदरनगर उपमंडल के ऐतिहासिक शानन पोस्ट ऑफिस को बंद करने के डाक विभाग के फैसले के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। डाक विभाग द्वारा इस सब-पोस्ट ऑफिस को 'घाटे में चल रहा' बताकर बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं, जिसके विरोध में स्थानीय निवासियों और 'शानन संघर्ष समिति' ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। प्रदर्शनकारी वक्ताओं ने डाक विभाग के मंडी स्थित अधीक्षक पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अधिकारी पर भेदभाव और अकुशलता का आरोप लगाते हुए कहा कि मंडी शहर और उसके आसपास कई पोस्ट ऑफिस भारी घाटे में चल रहे हैं, लेकिन उन्हें बंद नहीं किया गया। वहीं, शानन पोस्ट ऑफिस, जो जोगिंदरनगर की एक ऐतिहासिक पहचान है, उसे निशाना बनाया जा रहा है।प्रदर्शनकारियों ने विभाग के 'घाटे' वाले तर्क को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि यह पोस्ट ऑफिस अंग्रेजों के जमाने से चल रहा है और क्षेत्र का सबसे पुराना केंद्र है। वर्तमान में यहां 4000 से अधिक सक्रिय खाते हैं। यहां करोड़ों रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट जमा है।त्रस्थानीय फार्मेसी कॉलेज, बी.एड. कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और शानन पावर हाउस जैसे बड़े संस्थान भी अपने वित्तीय लेनदेन के लिए इसी पोस्ट ऑफिस पर निर्भर हैं। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने अपना तुगलकी फरमान वापस नहीं लिया, तो एक बड़ा जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा। संघर्ष समिति ने ऐलान किया है कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और अपील करेंगे कि वे डाक विभाग से अपनी जमा पूंजी निकाल लें। उन्होंने कहा कि वे लोगों को डाकघर के बजाय अन्य बैंकों में जाने के लिए प्रेरित करेंगे ताकि विभाग को असलियत का पता चल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें