फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News : नगूल महादेव मोक्ष धाम में बनी तीसरी चिता, 25-30 गांवों के लोगों को मिलेगी राहत

मंडी जिले के नगूल महादेव मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार की सुविधाओं का विस्तार किया गया है। शिव शक्ति नागेश्वर महादेव कूड समिति और स्थानीय लोगों के सहयोग से यहां तीसरी चिता का निर्माण पूरा कर लिया गया है। नई सुविधा शुरू होने से आसपास के 25 से 30 गांवों के लोगों को अंतिम संस्कार के दौरान होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। समिति के महासचिव नंदलाल चौहान ने बताया कि मोक्ष धाम परिसर में तीसरी चिता के निर्माण के साथ-साथ पूरे परिसर में पेवर ब्लॉक बिछाए गए हैं। नई चिता को मुख्य सड़क से भी जोड़ दिया गया है, जिससे अंतिम यात्रा के दौरान लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस मोक्ष धाम पर करीब 25 से 30 गांवों के लोग निर्भर हैं। पहले एक साथ अधिक शव आने की स्थिति में अंतिम संस्कार में परेशानी होती थी, लेकिन अब तीसरी चिता तैयार होने से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। समिति ने मोक्ष धाम के आगे के विकास कार्यों के लिए क्षेत्रवासियों से आर्थिक सहयोग की अपील भी की है। नंदलाल चौहान ने बताया कि समिति पंजीकृत है और दान राशि जमा करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक तथा स्टेट कोऑपरेटिव बैंक, लडभड़ोल में खाते खोले गए हैं। इच्छुक लोग अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा के लिए समिति हर तीसरे महीने के पहले रविवार को बैठक आयोजित करती है। इन बैठकों में आम नागरिक भी भाग लेकर अपने सुझाव दे सकते हैं, जिन पर समिति गंभीरता से विचार करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें