फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: इंदू गोस्वामी बोलीं- देश विरोधी ताकतों को कड़ा जवाब देने के लिए मोदी राज में और मजबूत हुआ डिफेंस सिस्टम

जोगिंद्रनगर में भाजपा की राज्य सभा सांसद इंदू गोस्वामी ने कहा कि बदलते भारत में अब देश विरोधी ताकतों को उसी की भाषा में जवाब देने का दम है। केंद्र सरकार ने डिफेंस सिस्टम को मजबूत कर भारत में आतंकवाद व भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्र सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति पर जो कार्रवाई अमल में लाना शुरू किया है। इससे भारतवर्ष विश्व गुरू की ओर अग्रसर हो रहा है। बुधवार को विकसित भारत सेवा सुशासन गरीब कल्याण के स्वर्णिम 11 साल पर जोगेंद्रनगर में आयोजित भाजपा की जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री इंदू गोस्वामी ने कहा कि ऑप्रेशन सिंदूर में पहलगाम में हुए निर्मम अत्याचार पर पड़ोसी देश पाकिस्तान को कड़ा जवाब देकर भारत ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद को हरगिज बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्हांने केंद्र सरकार के द्वारा मजबूत सुरक्षा सिस्टम, देश और प्रदेश में सड़क मार्गों के विस्तार, नारी शक्ति के उत्थान और पुरूषों के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के साथ किसानों को केंद्र सरकार के द्वारा मिल रही सौगातों पर उपस्थित जनसमूह को अवगत करवाते हुए कहा कि भारत का रक्षा निर्यात 34 गुणा से बढ़कर 23 हजार 622 करोड़ पहुंच चुका है। विमान मार्ग के अलावा मैट्रो सेवा में विस्तार के अलावा बुलेट ट्रेन की सौगात भी भारत को केंद्र भाजपा सरकार के इन 11 सालों में मिली है। जन धन योजना में करोड़ों भारतवासियों को लाभान्वित करने के साथ-साथ स्वच्छता के क्षेत्र में भी केंद्र सरकार ने कई आयाम छूए। भाजपा नेत्री इंदू गोस्वामी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत भारत व विश्व स्तरीय बनाने में भी केंद्र सरकार ने अहम भूमिका निभाई। इससे पहले विधायक प्रकाश राणा, मंडल व जिला भाजपा के अध्यक्षों के साथ भाजपा के मुख्य वक्ताओं ने भी केंद्र सरकार के स्वर्णिम 11 सालों पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को सराहा। नगर परिषद जोगेंद्रनगर की अध्यक्षा ममता कपूर, उपाध्यक्ष अजय धरवाल, पार्षद राजीव कुमार, भाजपा कार्यकर्ता राजीव सूद, पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष अजय सकलानी, रीमा राणा, शक्ति राणा समेत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें