फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: धर्मपुर नलवाड़ व देव मेले की अंतिम संध्या में गूंजा अनुज शर्मा का जादू, कार्यक्रम के अंत तक झूमता रहा पंडाल

नलवाड़ व देव मेला धर्मपुर की पांचवीं व अंतिम सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से स्टार कलाकार अनुज शर्मा के नाम रही। जैसे ही उन्होंने मंच संभाला, पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। कार्यक्रम की शुरुआत अनुज शर्मा ने गणेश वंदना से की, जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक पहाड़ी, हिन्दी और पंजाबी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। उनके सुरों और ऊर्जा से भरपूर अंदाज ने पंडाल में बैठे दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति में उन्होंने बॉलीवुड गाने: एक हसीना थी ले जाएं जाने कहां हवाएं ओम देवा देवा ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे मेरी उम्र के नौजवानों हर किसी को नहीं मिलता प्यार दर्द-ए-दिल दर्द-ए-जिगर संदेशे आते हैं पहाड़ी गाने: मायें नी मेरिये,धोबन पानिये,जोंचल्ली ए भेड़ां तेरीया हो इस्सा ग्राएं दियां लंबरा हो पानी दी टांकी ओ पंजाबी गाने: दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी गुड़ नालो इश्क मीठा की बनू दुनिया दा सावन दी झड़ी तारे गिन गिन जीने के हैं चार दिन अपने कार्यक्रम के दौरान अनुज शर्मा ने दर्शकों से लगातार संवाद बनाए रखा, जिससे माहौल और भी जीवंत हो गया। अंतिम संध्या होने के चलते लोगों में खास उत्साह देखने को मिला और मेले का समापन एक यादगार सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। मेले के आयोजकों ने भी इस सफल आयोजन पर संतोष जताते हुए कहा कि इस वर्ष की सांस्कृतिक संध्याओं को लोगों का भरपूर सहयोग और प्यार मिला, जो आने वाले वर्षों के लिए प्रेरणा का काम करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें