फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: 50 लोगों ने किया रक्तदान, मनाया विश्व बंधुत्व दिवस

ब्रह्माकुमारी संगठन की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया। इस दिवस पर ब्रह्माकुमारी संगठन की तरफ से विश्व भर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में सिविल हास्पिटल रिवालसर में भी एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 50 रक्तदानियों ने स्वेच्छा से रक्तदान करके पुण्य कमाया। आयोजक सुनीता देवी ने बताया कि विश्व भर में इस दिवस पर 3 लाख यूनिट रक्त को एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को इस रक्त के माध्यम से मदद पहुंचाई जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें