फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जोगिंद्रनगर में शाही अंदाज में निकली भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा

सनातन धर्मसभा मंदिर जोगिंद्रनगर में पहली बार शाही अंदाज में भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा शहर में निकाली गई। इसमें शामिल महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल भक्तिमय बनाया। शनिवार दोपहर करीब 12.00 बजे शहर की परिक्रमा के दौरान पूरे लाव लश्कर के साथ भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकली। रेलवे स्टेशन, पठानकोट और पुलिस थाना चोक से होकर साईं बाजार में पहुंची शोभायात्रा का स्वागत लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ किया। रक्षाबंधन पर्व पर सनातन धर्मसभा मंदिर में शुरू हुए सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभ अवसर पर आयोजित हुए इस धार्मिक कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में सजधज कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। मंदिर समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर शुरू हुए इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कथावाचक महामंडलेश्वर राम मोहनदास रामायणी प्रतिदिन 2:00 बजे से 5:00 बजे तक श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान करेंगे। 16 अगस्त तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बताया कि श्रीकृष्ण के जन्महोत्सव तक अनेकों धार्मिक कार्यक्रम शहर में आयोजित होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें