फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश पर बोला जुबानी हमला

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सीएम की कुर्सी के लिए हॉलीलॉज का प्रस्ताव रखा गया था तो उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सबसे पहले उसका विरोध किया था। आज वो न तो हॉलीलॉज के साथ हैं और न ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ। यह बात जयराम ठाकुर ने शनिवार को नाचन विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले जैदेवी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री की भूमिका के बारे में प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है। अगर आज यह बातें निकली हैं तो फिर पूरी तरह से खुलकर सामने आनी चाहिए। आज मुकेश अग्निहोत्री सीएम सुक्खू के कुर्सी से हटने का इंतजार कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने इस मौके पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर भी जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज सीएम के साथ उनके ही गृहजिला के विधायक नहीं हैं। उनके गृह जिला के तीन विधायकों ने उनका साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं, कांग्रेस हाईकमान ने भी यह संकेत दे दिया है कि लोकसभा चुनावों के बाद नेतृत्व परिवर्तन होना तय है। जयराम ने कहा कि आज विक्रमादित्य सिंह यह कह रहे हैं कि आपदा के समय कंगना रणाैत कहां पर थीं। लेकिन पहले उन्हें यह बताना चाहिए कि उनकी माताजी जो वर्तमान में सांसद हैं वे कहां पर थीं। आपदा के दौरान वह कितने लोगों से मिली और कितनों को मदद पहुंचाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें