फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: पुलिस भर्ती में आयु सीमा में 1 साल की छूट पर युवाओं ने जताया आभार, अन्य मांगें जल्द पूरी करने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती में आयु सीमा में एक वर्ष की छूट देने के राज्य सरकार के फैसले का युवाओं ने स्वागत किया है। मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान हिमाचल यूथ मंच के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से हजारों युवाओं को राहत मिलेगी, जो आयु सीमा के कारण भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रहे थे। हिमाचल यूथ मंच के संचालक परीक्षित शर्मा ने बताया कि मंच के माध्यम से प्रदेश के 12 हजार से अधिक युवाओं ने सरकार के समक्ष पुलिस भर्ती में आयु सीमा में एक वर्ष की छूट देने की मांग रखी थी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस मांग को स्वीकार करना युवाओं के हित में उठाया गया सकारात्मक कदम है। परीक्षित शर्मा ने कहा कि आयु सीमा में छूट मिलने से बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा, जो विभिन्न कारणों से भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पा रहे थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार भविष्य में भी युवाओं से जुड़े मुद्दों पर इसी तरह संवेदनशीलता दिखाएगी। अन्य मांगों पर भी जल्द सरकार से होगी चर्चा प्रेस वार्ता में हिमाचल यूथ मंच ने कहा कि पुलिस भर्ती से जुड़े कई अन्य मुद्दे अभी भी लंबित हैं। मंच जल्द ही इन मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के समक्ष विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करेगा। युवाओं ने सरकारी नौकरियों के आवेदन फॉर्म की फीस कम करने, पुलिस भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने और विभिन्न भर्तियों में आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) को अधिक व्यवहारिक और आसान बनाने की मांग भी उठाई। हिमाचल यूथ मंच ने विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार इन मांगों पर भी सकारात्मक निर्णय लेकर युवाओं के हित में आवश्यक कदम उठाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें