फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी कार्यालय मंडी: आतंकी तहव्वुर राणा के नाम से भेजा गया ई-मेल, अब ऐसे मिल रही एंट्री

डीसी ऑफिस मंडी की अधिकारिक मिले धमकी भरे ईमेल ने बुधवार को पूरे हिमाचल में सनसनी मचा दी थी। इस ई-मेल में मंडी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जांच में सामने आया है कि जिस आईडी में मुंबई हमले के मास्टर माइंड तहव्वुर राणा के नाम का इस्तेमाल किया गया है। तहव्वुर राणा नाम की इस आईडी को कौन इस्तेमाल कर रहा है, अभी तक यह जांच का विषय है। वहीं, वीरवार को जांच पड़ताल के बाद उपायुक्त कार्यालय मंडी में प्रवेश मिल रहा है। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद एंट्री हो रही है। बता दें कि पेशी के लिए आने वाले लोगों को बैग नहीं लेने दिए जा रहे हैं। पुलिस सतर्क है और आधार कार्ड देखने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें