फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भराडू में रसोई गैस आपूर्ति बाधित रहने से सड़क पर उतरे उपभोक्ता, विरोध के बाद पहुंची गाड़ी

जोगिंद्रनगर उपमंडल की भराडू पंचायत में रसोई गैस आपूर्ति बाधित होने से नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। करीब दो माह से गैस नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने एजेंसी संचालकों की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध के बाद गैस की गाड़ी पंचायत में पहुंची, हालांकि कई उपभोक्ता अब भी सिलिंडर से वंचित रहे। शनिवार सुबह करीब दस बजे शुरू हुए प्रदर्शन में पूर्व सैनिक कश्मीर सिंह, नागेश, गोपाल, मोहन सिंह, पूर्व पंचायत प्रधान रीता ठाकुर, गोपाल विष्ठ सहित अन्य उपभोक्ता शामिल रहे। माकपा नेता कुशाल भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पंचायत के दुर्गम क्षेत्रों गडूही, हार और वाता री बिंहू गांव में दो माह से अधिक समय से गैस आपूर्ति नहीं हो पाई है। उन्होंने आपूर्ति बाधित रहने के पीछे राजनीतिक दबाव का भी आरोप लगाया। प्रदर्शन से पहले ग्रामीणों ने भराडू में पैदल मार्च कर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि कई किलोमीटर पैदल चलने के बावजूद उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिल पाया, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों के आक्रोश के बाद गैस आपूर्ति की गाड़ी पंचायत में भेजी गई, लेकिन सीमित सप्लाई के कारण कुछ क्षेत्रों के उपभोक्ता फिर भी सिलेंडर नहीं ले सके। ग्रामीणों ने मांग की है कि अगले सप्ताह पुनः गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इंडेन गैस एजेंसी जोगिंद्रनगर के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि निर्धारित रूट के अनुसार गैस गाड़ी भेजी जा रही थी, लेकिन सप्लाई कम होने के कारण कुछ क्षेत्रों में वितरण नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि शनिवार को गाड़ियां भेज दी गई हैं और जल्द ही निर्धारित रूट के तहत दोबारा आपूर्ति की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें