फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने दाखिल किया नामांकन

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ,पूर्व मंत्री काैल सिंह ठाकुर सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में राजीव शुक्ला ने दावा किया कि विक्रमादित्य सिंह दो लाख के ज्यादा अंतर से जीतेंगे। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा का असली चेहरा जान चुकी है। सरकार गिराने का प्रयास किया था, अब उसका जबाव मिलेगा। वहीं, विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 4 जून को बॉक्स ऑफिस में भाजपा की फिल्म पिटेगी। मोहतरमा(कंगना) को मुद्दों की समझ नहीं है, हम सिर्फ मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस पार्टी चुनावी जनसभाओं के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें