फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: कॉलेज प्राध्यापकों ने तेज किया आंदोलन, दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान शुरू

हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को राजकीय डिग्री कॉलेज मंडी में प्राध्यापकों ने गेट मीटिंग कर काली पट्टियां बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों के समर्थन में दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया। प्राध्यापकों का कहना है कि पदोन्नति, कैरियर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस), महंगाई भत्ता (डीए) और लंबित एरियर सहित कई मांगें लंबे समय से सरकार के समक्ष रखी जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे महाविद्यालय शिक्षकों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ की प्रदेश अध्यक्षा वनीता सकलानी ने कहा कि कॉलेज शिक्षकों के लिए कैरियर एडवांसमेंट स्कीम की अधिसूचना शीघ्र जारी की जाए और पदोन्नति के सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा किया जाए। उन्होंने मांग की कि लंबित डीए की किस्तें जारी करने के साथ-साथ शिक्षकों के बकाया एरियर का भी जल्द भुगतान किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें