चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर दवाड़ा से झलोगी के बीच भारी बारिश के बाद हुई भूस्खलन की घटनाओं ने यातायात को पूरी तरह से ठप कर दिया था। मंगलवार रात करीब 8:00 बजे बंद हुआ हाईवे लगभग 41 घंटे बाद गरुवार दोपहर 1:00 बजे एक तरफा यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, दवाड़ा फ्लाईओवर के पास अचानक भारी चट्टानें गिर गईं, वहीं झलोगी तक करीब चार अलग-अलग स्थानों पर स्लाइडिंग होती रही, जिससे सैकड़ों वाहन दोनों ओर फंस गए थे।