फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागाचनोगी: एसएमसी प्रधान बोले- मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई हो, लेकिन स्कूल को बेवजह न बदनाम करें

सराज क्षेत्र के उपतहसील बागाचनोगी में दो सगे भाइयों के साथ हुई मारपीट के मामले में अब कशीम्बलीधार स्कूल की स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) और अभिभावक भी सामने आए हैं। समिति ने मारपीट की घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, लेकिन साथ ही स्कूल को जातिगत भेदभाव के नाम पर बेवजह बदनाम किए जाने पर भी आपत्ति जताई है। गुरुवार को एसएमसी और अभिभावकों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मंडी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और स्कूल को इस मामले से अलग रखने की मांग की। समिति का कहना है कि दोनों किशोरों के साथ हुई मारपीट की घटना दुखद है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, लेकिन तथ्यों की पुष्टि किए बिना स्कूल का नाम इस मामले में न जोड़ा जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें