फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: मांगों को लेकर सेब उत्पादक संघ बालीचौकी लोकल कमेटी ने किया प्रदर्शन

Krishan Singh Updated Wed, 30 Apr 2025 02:45 PM IST

सेब उत्पादक संघ हिमाचल प्रदेश बालीचौकी लोकल कमेटी ने बुधवार को तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में लगभग 100 लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शन को सेब उत्पादक संघ राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र राणा ने संबोधित किया । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदर्शन मुख्य रूप से दो मांगों को लेकर रखा गया है। पहला सरकार न्यायालय की आड़ में गरीब जनता को जमीन और घरों से बेदखल कर रही है। प्रदेश सरकार वन अधिकार कानून 2006 को लागू नहीं कर रही, जिससे प्रदेश में हजारों हजार लोग में बेदखल हो रहे हैं। आपदा में जो लोग पूरी तरह से बेघर और भूमिहीन हो गए हैं, उन्हें सरकार दो विस्वा जमीन नहीं दे पाई है। उनके साथ-साथ प्रदेश सरकार लोगों को बीपीएल की सूची से बाहर करना चाहती है। इसके बाद तहसीलदार बालीचौकी ने मौके पर आकर जल्द आय प्रमाणपत्र को जारी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शन को लोकल की सचिव यदुनंदन राय व अध्यक्ष ओमचंद ने भी संबोधित किया । प्रदर्शन में निर्णय लिया गया कि यदि सभी लोगों के आवेदन बीपीएल सूची के लिए नहीं लिए गया तो मजदूरों के साथ मिलकर बालीचौकी में बहुत बड़ी रैली की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें