फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर, मंडी में सीटू के नेतृत्व में किया प्रदर्शन, शहर में निकाली रैली

सीटू से सबंधित हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की यूनियन के आह्वान पर प्रदेशव्यापी हड़ताल के आह्वान पर मंडी जिला में भी पूर्ण हड़ताल है। हड़ताल में शामिल एंबुलेंस कर्मचारियों ने बुधवार को जिला मुख्यालय मंडी में विरोध रैली निकाली और जोरदार प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व सीटू के जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह, गोपेंद्र शर्मा, सुरेश सरवाल, गुरदास वर्मा, सुरेंद्र शीलू और एंबुलेंस यूनियन के जिला संयोजक सुमित कपूर और सह संयोजक पंकज, यशपाल, संजय, सुरेंद्र, रिंटू कुमारी, जमना कुमारी संतोष कुमारी ने किया। कर्मचारियों के समर्थन में रेहड़ी-फहड़ी और फोरलेन वर्कर्स यूनियन ने भी समर्थन देने के लिए भाग लिया। मंडी जिले में कुल 31 लॉकेशन जहां एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध है, उनमें 163 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें 71 पायलेट 80 इमरजेंसी मेडिसिन तकनीशियन शामिल हैं। सीटू के जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा प्रदेश में सैकड़ों कर्मचारी मुख्य नियोक्ता एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत मेडस्वान फाउंडेशन कंपनी के अधीन काम कर रहे हैं जिनमें कर्मचारी शोषण के शिकार हैं। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि यूनियन की ओर से दिए गए डिमांड चार्टर को आज की हड़ताल के बाद भी लागू नहीं किया गया तो यूनियन अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए मजबूर होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें