फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीड़ पैराग्लाइडिंग साइट से उड़ान भरने के बाद अंधड़ की चपेट में आया पायलट, घर के लेंटर पर गिरा

जोगिंद्रनगर के पहलून गांव में शनिवार सुबह अंधड़ की चपेट में आने से पैराग्लाइडर पायलट घायल हो गया। सुबह 10:30 बजे के बाद पायलट ने बीड बिलिंग से उड़ान भरी थी, लेकिन बीच मे अंधड़ शुरू हो गया। इसकी चपेट में पायलट आ गया और करीब 20 किमी आ पहुंचा। पायलट जोगिंद्रनगर के पहलून गांव में एक घर के लेंटर पर जा गिरा और चोटिल हो गया। इसके बाद पायलट को एंबुलेंस में जोगिंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल की रोटरी क्लब के सदस्यों व पहलुन गांव के लोगों ने मदद की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें