फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आयुर्वेदिक चिकित्सकों को दिए विभिन्न थेरेपी के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सौली खड्ड में सोमवार को मंडी जिले के आयुर्वेदिक चिकित्सकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इसमें जिलेभर से 125 आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यशाला में उपनिदेशक आयुष विभाग मंडी जोन डाॅ. आनंदी शैली बतौर मुख्यातिथि शामिल रहीं।
विज्ञापन

जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेश कालिया विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में जिला बिलासपुर से आए डॉ. प्रमोद पारीख और डॉ. विकास ने उपस्थित चिकित्सकों को पंचकर्म, मर्म चिकित्सा, जलौका कर्म, रक्तमोक्षण, अग्निकर्म, चिकित्सा आदि विषयों पर जानकारी दी। डॉक्टरों को विभिन्न थेरेपी से जुड़े रिफ्रेशर कोर्स के टिप्स दिए।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी डाॅ. हितेश शर्मा और डाॅ. विक्रांत ठाकुर ने बताया कि सभी चिकित्सकों को विस्तार से टिप्स दिए जा रहे हैं ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके। कार्यशाला में मंगलवार को डॉक्टर आयुर्वेदिक अस्पताल मंडी में प्रैक्टिकल करेंगे और बारीकी से हर चीज जानेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें