फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों को ओस के बचाने के लिए रात को करें सिंचाईं : पूर्ण चंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग ने किसानों के लिए जारी की एडवायजरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। बारिश न होने, ओस और कोहरा पड़ने से नगदी फसलों को बचाने के लिए कृषि विभाग ने एडवायजरी जारी की है। सोमवार को कृषि विषयवाद एवं विशेषज्ञ डाॅ. पूर्ण चंद ने कहा कि गोभी, सरसों, ब्रोकली, प्याज, लहसुन, मूली आदि की फसल को बचाने के लिए किसान रात को सिंचाई करें। इन फसलों को ओस से ज्यादा नुकसान होने की आशंका रहती है। किसान अगर रात के समय सिंचाई करें तो फसलों को नुकसान नहीं होगा। गेहूं की बिजाई के अलावा मसूर, चने और अन्य खाद्यान्न फसलों को खरपतवारों से बचाने के लिए खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव करें। निराई-गुड़ाई से भी खरपतवार से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

डॉ. पूर्ण ने बताया कि द्रंग और चौंतड़ा में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मटर और गोभी की फसल के लिए मौसम अनुकूल है। मंडी जिला में कृषि विभाग के पांच मुख्य बीज परिगुणन क्षेत्र में गेहूं की बिजाई का कार्य पूरा होने के बाद अब खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव भी किया जाएगा। कृषि विभाग जिला मंडी के उपनिदेशक रामचंद्र चौधरी ने कहा कि किसानों को अपनी फसलों को सुरक्षित बचाने के लिए कृषि विभाग की ओर से विशेष अभियान के तहत प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि विशेषज्ञ किसानों को फील्ड में जाकर जागरूक कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें