फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से बचाने के लिए पौधों को ढकें : संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
फलदार पौधों की देखरेख के संबंध में बागवानी विभाग ने जारी किया परामर्श
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में ठंड और घने कोहरे के चलते फलदार पौधों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण जिले के बागवानों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। सर्दी के मौसम में कोहरे के प्रभाव और न्यूनतम तापमान की वजह से पौधों की कोशिकाएं पानी के जमाव से फट जाती हैं। इससे फलों की अच्छी उपज नहीं हो पाती है, फूल झड़ने लगते हैं और फल खराब हो जाते हैं। ज्यादा कोहरे के कारण फलदार पौधों में वृद्धि कम हो जाती है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग मंडी के उपनिदेशक संजय गुप्ता ने बताया कि बारिश न होने के कारण सूखे जैसी स्थिति बनी है, जिस कारण घना कोहरा पड़ रहा है। कहा कि पौधों को सरकंडा घास, सूखी मक्की के डंठल या टाट की बोरी का छत बनाकर ढक देना चाहिए। दक्षिण-पूर्व दिशा धूप और हवा के लिए खुली रखें। इसके अलावा कोहरा पड़ने की संभावना में पौधों में हल्की सिंचाई के साथ पानी का छिड़काव करना चाहिए ताकि बगीचों का तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ाया जा सके। शाम के समय सूखे अवशिष्ट, घास तथा सूखे पत्तों को जला कर धुआं पैदा करके बगीचे का तापमान बढ़ाया जा सकता है। फलदार पौधों की पौधशाला को कोहरे के प्रभाव से बचाने के लिए नाइलोन की छायादार जाली (50 प्रतिशत छाया) से ढक देना चाहिए। उन्होंने बताया कि बड़े फलदार पौधों के तनों में बोर्डो मिश्रण (एक किलो कॉपर सल्फेट, एक किलो अनबूझा चूना, 1-3 लीटर अलसी का तेल) या कॉपर ऑक्सीक्लोराइड का मिश्रण बनाकर जमीन से डेढ़ से दो फीट तक लेप लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें