फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नवजात की मौत पर लापरवाही बरतने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर सिविल अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत पर परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नवजात शिशु के पिता दिनेश कुमार निवासी गांव पनयाली डाकघर बरसवाण तहसील बल्ह ने सिविल अस्पताल के एसएमओ को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह सोमवार को पत्नी को लेकर मातृ शिशु अस्पताल डिलीवरी कराने लाए। जांच के बाद पत्नी को दाखिल कर लिया। देर शाम जब बेटी का जन्म हुआ तो उसके रोने की आवाज नहीं आई।
कारण पूछा तो डॉक्टर और अन्य स्टाफ भी वहां पहुंचा। इसके बाद शिशु को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि लेबर रूम में ड्यूटी पर तैनात नर्सें समय पर डॉक्टर को बुला लेतीं तो शिशु की जान बच सकती थी। बाद में नवजात को वह एंबुलेंस के बजाय निजी गाड़ी में नेरचौक ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो वेंटीलेटर नहीं थे। डेढ़ घंटे बाद एक निजी अस्पताल से वेंटीलेटर मिला लेकिन नवजात को नहीं बचा पाए। परिजनों ने एसएमओ को शिकायत पत्र सौंप कर जांच की मांग की है। उधर, सिविल अस्पताल सुंदरनगर के एसएमओ डॉ. चमन ठाकुर ने बताया कि वह छुट्टी पर हैं। वह मामले का पता लगाएंगे। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें