हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों में माैसम ने करवट बदली है। माैसम विभाग के पूर्वानुमान के बीच शनिवार दोपहर बाद रोहतांग सहित अन्य उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का दाैर शुरू हुआ। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने के बाद कोकसर के साथ लगते रोहतांग दर्रा, कुंजुम दर्रा, बारालाचा सहित सीबी रेंज की चोटियों में बर्फबारी हुई। कुछ ही देर में चोटियां बर्फ से सफेद हो गईं। इसे घाटी के किसान-बागवान के साथ पर्यटन कारोबारी आने वाले समय में अच्छी बर्फबारी का संकेत मान रहे हैं। मौसम में आए बदलाव से घाटी में शीतलहर बढ़ गई है। इसका असर कुल्लू-मनाली तक देखा जा रहा है। मनाली के गुलाबा में भी बर्फबारी दर्ज की गई है।