अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी शक्ति व एकजुटता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान मैदान में उत्साह का माहौल देखने को मिला। महिलाओं की टीमों ने पूरे जोश के साथ रस्साकशी में हिस्सा लिया और एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी मैदान में मौजूद रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।