फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शान से निकली भगवान रघुनाथ की रथयात्रा, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा ढालपुर

भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ ही अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का आगाज हो गया। मंगलवार शाम को भुवनेश्वरी माता भेखली का इशारा मिलते ही भगवान रघुनाथ की रथयात्रा शुरू हुई। रथ मैदान से भगवान रघुनाथ ढालपुर के लिए रवाना हुए। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भी भगवान रघुनाथ के दर्शन किए। इस दौरान हजारों लोगों ने भगवान रघुनाथ का रथ खींचा। रघुनाथ का मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। रथयात्रा के लिए ढालपुर आने से पहले भगवान रघुनाथ की पूजा-अर्चना की गई। मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह इस दौरान मौजूद रहे। भगवान रघुनाथ के सम्मान में वर्ष 1660 से अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है। देवताओं के इस महाकुंभ में 332 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा गया था। मेले के लिए आउटर सराज के 14 देवी-देवता 200 किमी दूर से कुल्लू पहुंचे हैं। इनमें देवता खुडीजल, ब्यास ऋषि, कोट पझारी, टकरासी नाग, चोतरू नाग, बिशलू नाग, देवता चंभू उर्टू, देवता चंभू रंदल, सप्तऋषि, देवता शरशाई नाग, देवता चंभू कशोली, कुई कांडा नाग, माता भुवनेश्वरी शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें