मनाली-केलांग सड़क पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ी है। लाहौल की तरफ से तेलिंग नाला में बीआरओ की मशीनरी बर्फ के पहाड़ को काटकर सड़क को बहाल करने में जुटी है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल तक बर्फ के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में सड़क से बर्फ हटाना आसान काम नहीं। इसके बावजूद बीआरओ व लोक निर्माण विभाग सड़कों की बहाली में जुटे हैं। लाहौल में सड़कें बंद होने से लोगों को दिक्कतें आ रही हैं।