उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल स्पर्धा में कुरांश खेल में जिला कुल्लू के आर्यन ने गोल्ड मेडल जीता है। जबकि जेस्मिन और दमीक्षा ने ब्राउन मेडल जीतकर जिला का नाम रोशन किया है। तीनों खिलाड़ियों का जिला में पहुंचने पर स्वागत किया गया। जबकि इसके अलावा आर्यन का साईं स्टार स्कूल प्रबंधन, जेस्मिन का एलएमएस और दमीक्षा का बजौरा स्कूल प्रबंधन ने भी स्वागत किया है जहां वे अपनी शिक्षा ले रहे हैं।