राफ्टिंग सेंटर पिरडी कुल्लू में प्रतिभागियों ने रेस्क्यू कोर्स में इमरजेंसी असेंडिंग (जुमरिंग) तकनीक का प्रशिक्षण लिया। राफ्टिंग केंद्र प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों को रस्सी और जुमर की मदद से तीखी ढलान व ऊंचाई वाले स्थान पर चढ़ने की तकनीक सिखाई गई, जिससे आपदा में फंसे लोगों को आपात स्थिति में सुरक्षित बचाया जा सकता है। कोर्स में सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।