बिहार चुनावों में एनडीए के बेहतर प्रदर्शन को लेकर निरमंड में भाजपा ने जश्न मनाया है। निरमंड के बस अड्डा में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विजय रैली निकाली और नारेबाजी की। निरमंड भाजपा मंडल अध्यक्ष नरोतम ठाकुर की अध्यक्षता में निकाली गई इस विजय रैली के दौरान उन्होंने मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया।