फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल का सांस्कृतिक झांकियों के साथ शानदार आगाज

पर्यटन नगरी मनाली में पांच दिन तक चलने वाले राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल का सांस्कृतिक झांकियों के साथ शानदार आगाज हो गया है। सोमवार को लगभग 1:00 बजे विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने सर्किट हाउस में हरी झंडी दिखाकर झांकियों को रवाना किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से विंटर कार्निंवल का शुभारंभ किया जाना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण धर्मशाला से उनका हेलीकाॅप्टर उड़ान नहीं भर पाया। इसलिए विधायक को ही कार्निंवल का शुभारंभ करना पड़ा। सर्किट हाउस से मालरोड़ तक भव्य झांकियां निकाली गईं। इससे पहले विधायक ने हिडिंबा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। झांकियों में लगभग 270 महिला मंडलों, 25 सांस्कृतिक दलों और कुछ सरकारी विभागों ने भाग लिया। मालरोड में हिमाचल की ठेठ पहाड़ी सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती और सामाजिक जागरुकता का संदेश देतीं भव्य झांकियों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मालरोड के दोनों ओर पर्यटक और स्थानीय लोग झांकियों की तस्वीरें मोबाइल में कैद करते नजर आए। कार्निंवल 20 से 24 जनवरी तक मनाया जाएगा। 21 और 23 जनवरी को महानाटी होगी। इसके अलावा विंटर क्वीन, वॉयस ऑफ कार्निवल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। लोकनृत्य, फैशन शो, फ़िल्म डांस समेत सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें