फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली: चालकों के आरोपों को अड्डा प्रभारी राम सिंह ने बताया बेबुनियाद

हिमाचल पथ परिवहन निगम की रोहतांग दर्रा चलने वाली बस के दो चालकों की ओर से लगाए गए आरोपों को अड्डा प्रभारी राम सिंह ने बेबुनियाद करार दिया है। सोमवार को मनाली में पत्रकार वार्ता में उन्होंने साफ कहा कि चालक सबूत पेश करें। उन्होंने कहा कि छह चालकों को कुल्लू से रोहतांग रूट के लिए भेजा गया था। कुछ दिन पहले छह बसें बुक नहीं हुईं तो प्रबंधन ने चालक को कुल्लू बुला लिया। प्रबंधन के आदेश पर ही दोनों चालकों को कुल्लू भेजा गया था। उन्होंने कहा कि वीडियो में चालक प्रवीण और नागेंद्र ने जो 500 रुपये लेने की बात कही है, वह सब झूठ है। निगम की बसों को ऐसे स्थान पर रोका जाता है जहां पर पार्किंग की सुविधा है। अन्यथा जाम की स्थिति बन जाती है। वहां पर लगभग छह दुकानें हैं। पर्यटक किसी भी दुकान से स्नोड्रेस ले सकता है। कमीशन लेने के आरोप झूठे हैं। इन चालकों की शिकायतें आ रही थीं। यह रेस्ट रूम में ताश खेलते थे और शराब पीते थे। अटल टनल में पिछली साल ओवरटेक करने पर प्रबंधन ने 9,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें